devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

केदारनाथ-बद्रीनाथ से शिमला तक पहाड़ों पर बर्फबारी, 4 इंच तक जमी बर्फ की चादर, देखें मनमोहक नज़ारा

पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी होने से यहां का मौसम गुलजार हो उठा है वहीं सैलानियों के चहरे भी खिल उठे हैं. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में हल्के बादल देखने को मिल रहे हैं. बर्फबारी तस्वीरें भी आना शुरू हो गई है.

 

 

1.बर्फबारी

बर्फबारी

इन दिनों पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. केदारनाथ-बद्रीनाथ से लेकर शिमला तक सभी इलाके बर्फ की चादर ढ़के हुए हैं.

 

 

2.मनमोहक नजारें

मनमोहक नजारें

देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली है. इन जगहों से बेहद मनमोहक नजारें सामने आ रहे हैं.

 

3.बर्फ की चादर

बर्फ की चादर

पहाड़ी इलाकों में चारों तरह बर्फ की सफेद चादर नजर आ रही है. सड़क, पौधे, मकान, सभी बर्फ से ढक चुके हैं. इन जगहों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

 

4.केदारनाथ में बर्फबारी

केदारनाथ में बर्फबारी

केदारनाथ में बर्फबारी की तस्वीर सामने आई है. जिसमें केदारनाथ मंदिर पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है.

 

 

5.गुलजार हो उठे नजारें

गुलजार हो उठे नजारें

बद्रीनाथ, चमोली, औली, जोशीमठ जैसे ऊंचे इलाके सीजन की पहली बर्फ पड़ने से गुलजार हो उठे हैं. इस दौरान मौसम में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

 

पहाड़ों के कई इलाकों में दो से चार इंच तक बर्फबारी दर्ज

मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शीतलहर चलने की भविष्यवाणी की गई है.हिमाचल में हुई बर्फबारी के बाद सड़कों पर बर्फ की चादर जम गई. गाड़ियों पर भी बर्फ की मोटी परत दिखाई दे रही है.

केदारनाथ धाम में भी काफी ज्यादा बर्फबारी

केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी के बाद धाम में चल रहे कार्य भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं. ऊंचाई पर बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने के साथ कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी.

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *