devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

केदारनाथ धाम मे लगातार बर्फबारी के कारण चार फीट तक जमी बर्फ, यात्रा से पहले बदला माहौल

Kedarnath Dham Snowfall: केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी का नजारा देखने को मिल रहा है। चार धाम के मंदिर खुलने से पहले की तैयारियां इस कारण प्रभावित हुई हैं।

 

केदारनाथ: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदल गया है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जैसी स्थिति ने चार धाम यात्रा 2026 की तैयारियों को प्रभावित किया है। उत्तराखंड में इस समय सरकार चार धाम यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है। इस वर्ष केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। हालांकि, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलने के साथ ही प्रदेश की पवित्र चार धाम यात्रा की शुरुआत हो जाएगी। बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलने हैं। चारों धाम के कपाट खुलने में अब एक माह से भी कम का समय है, लेकिन भारी बर्फबारी ने पूरे इलाके को प्रभावित किया है। केदारनाथ धाम में तो चार फीट तक बर्फ जम गई है।

Kedarnath Dham Snowfall News

सुरक्षा पर विशेष जोर

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के मौसम में बदलाव की बात सामने आई है। केदारनाथ धाम में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के कारण, पूरा केदारनाथ कस्बा लगभग तीन से चार फीट मोटी बर्फ की चादर से ढक गया है। मंदिर कमिटी की ओर से बताया गया है कि खराब मौसम और शून्य से नीचे के तापमान के बावजूद उत्तराखंड पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान पूरी तरह से सतर्क हैं।

केदारनाथ मंदिर कमिटी के अनुसार, मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा का कड़ा पहरा बनाए हुए हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी, जवान मंदिर की पवित्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित गश्त जारी रखे हुए हैं।

मौसम में आया है बदलाव

प्रदेश के मौसम में बदलाव आया हुआ है। पिछले दिनों लगातार धूप और बढ़ती गर्मी के बीच अचानक बारिश आने से मौसम ठंडा हुआ है। वहीं, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी का भी असर मैदानी इलाकों में देखने को मिला है। पिछले दो दिनों में लगातार बर्फबारी और हिमस्खलन की घटना सामने आ रही है। रविवार को भी दिन में भारी बर्फबारी जैसी स्थिति बनी। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में बर्फबारी हुई है।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *