devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

चाहते है की इस सावन भगवान शिव करें आपकी मनोकामनाओ को पूरा तो करे ये उपाय

Sawan Upay 2023-सावन महीना हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है और हर साल यह महीना बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। 2023 में सावन महीना जुलाई और अगस्त महीने के बीच में आने वाला है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और शिवभक्त इसे विशेष उपासना और पूजा के लिए अपनाते हैं।

सावन महीने में शिवभक्त भगवान शिव के लिए विभिन्न प्रकार की पूजाएं करते हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और उसे गंगाजल से स्नान कराते हैं। यह माना जाता है कि इस महीने में शिवजी बहुत प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

श्रद्धालु भक्त इस महीने में व्रत रखते हैं और गांगाजल को शिवलिंग तक लेकर यात्रा करते हैं। इस दौरान वे शिव के गुणगान, आरती और भजनों का आनंद लेते हैं। सावन के महीने में शिवजी की कथाएं सुनाई जाती हैं और उनके विभिन्न नामों का जाप किया जाता है।इस बार सावन 4 जुलाई से शुरू हो रहा है.

बता दें कि अधिकमास लगने के कारण इस बार सावन पूरे दो महीने का होगा। इसलिए, भक्तों को बोलानाथ को प्रसन्न करने के लिए पूरे आठ सावन सोमवार का समय दिया जाएगा। सावन में कुछ उपाय करके भगवान शिव की कृपा पाई जा सकती है।

 

आइये जानते हैं कि सवाना में हमें क्या करना चाहिए।

 

– शिवपुराण के अनुसार सावन माह में भगवान शिव को धतूरा और बेलपत्र चढ़ाना बहुत लाभकारी होता है। कहा जाता है कि भगवान शिव को ये चीजें अर्पित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

– शिवपुराण के अनुसार सावन माह के 5वें सोमवार को पशुपतिनाथ का व्रत करना चाहिए। कहा जाता है कि पशुपतिनाथ का व्रत करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। व्रत के दौरान सुबह और प्रदोष के समय दो बार भगवान शिव की पूजा की जाती है।

– शिवपुराण के अनुसार सावन माह में प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। कहा जाता है कि इससे व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति होती है।

– शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में शिवलिंग पर जल में अक्षत मिलाकर चढ़ाने से घर में धन का आगमन होता है और कर्ज से भी मुक्ति मिल जाती है।

– शास्त्रों के अनुसार सावन माह में शिवलिंग में दूध चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *