devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

Rudraprayag: चोपता-तुंगनाथ ट्रेक पर हिमाचल के पर्यटक के पास मिला ऐसा सामान, पुलिस ने किया चालान

Tungnath

पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत चोपता से तुंगनाथ ट्रेक पर चेकिंग के दौरान हिमाचल से पहुंचे पर्यटक तुषार के पास से शराब पकड़ी।

 

चोपता-तुंगनाथ ट्रेक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक पर्यटक का शराब साथ ले जाने पर चालान कर दिया। साथ ही शीतकाल में क्षेत्र में पहुंच रहे पर्यटकों से शराब व अन्य नशीले पदार्थ ट्रेकिंग में नहीं ले जाने की अपील की। दूसरी ओर हाईवे पर घोलतीर में चेकिंग दौरान एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया।

Liquor Found From Tourist On Chopta-tungnath Trek, Challan Issued - Rudraprayag News - Rudraprayag:चोपता-तुंगनाथ ट्रेक पर हिमाचल के पर्यटक के पास मिला ऐसा सामान, पुलिस ने किया चालान

बीते वर्ष 4 नवंबर को तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए थे। बीते दिनों चोपता, तुंगनाथ से लेकर चंद्रशिला तक बर्फ गिरी है। बर्फ के दीदार के लिए इन दिनों कई पर्यटक क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। रविवार को पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत चोपता से तुंगनाथ ट्रेक पर चेकिंग के दौरान हिमाचल से पहुंचे पर्यटक तुषार के पास से शराब पकड़ी। पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि पर्यटक का पांच सौ रुपये का चालान किया गया है।

रात में चोपता से चंद्रशिला (Chopta to Chandrashila in the Night) - Tripoto

दूसरी ओर ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बैग में ले जाई जा रही अवैध शराब के साथ घनानंद के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुद्रप्रयाग में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *