devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

दर्शनों के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, मंदिर समिति को दान किए 5 करोड़

मुकेश अंबानी

उद्योगपति अंबानी ने आज बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दोनों धाम के लिए कुल पांच करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि का चेक भी मंदिर समिति को दान दिया।

गोपेश्वर : रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने‌ रविवार को उत्तराखंड पहुंचकर भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए। दोनों मंदिरों में पूजा करने के दौरान उन्होंने यहां कुल पांच करोड़ दो लाख रुपये की भेंट भी अर्पित की। जानकारी के अनुसार उद्योगपति अंबानी दर्शन करने के लिए पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान यहां श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उनकी अगवानी की।

वे आज सुबह लगभग 9 बजे मंदिर पहुंचे थे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और पूजा में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने इसी मंदिर परिसर में ही स्थित लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये। पूजा सम्पन्न होने के बाद समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

दर्शनों के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, मंदिर समिति को दान किए 5 करोड़

भगवान शिव का किया रूद्राभिषेक

इसके बाद अंबानी केदारनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए जहां पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत किया। भगवान केदारनाथ के मंदिर पहुंचकर उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक भी किया। पूजा के बाज मंदिर के पूजारियों ने उन्हें प्रसाद भेंट किया।

मंदिर समिति को दान की बड़ी धनराशि

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि उद्योगपति अंबानी हर साल दर्शन के लिए बदरीनाथ तथा केदारनाथ मंदिर आते हैं। उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी उन्होंने बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम के लिए कुल पांच करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि का चेक मंदिर समिति को दान दिया। गौड़ ने बताया कि कोरोना काल में जब दोनों मंदिरों ने श्रद्धालुओं का आना लगभग बंद था तब भी अंबानी ने मंदिर समिति को दान नें बड़ी भेंट दी थी। बता दें कि देश के बड़े उद्योगपति अंबानी और उनके परिवार की बदरीनाथ और केदारनाथ में अपार श्रद्धा है। वे अक्सर दोनों धामों में दर्शनों के लिए यहां आते रहते हैं।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *