सावन मंत्र 2023: सावन के महीने में इन मंत्रों का जाप करें, मिलेगा शुभ फल

सावन के महीने

हिंदू कैलेंडर में भगवान शिव का पसंदीदा महीना सावन शुरू हो चुका है। यह महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बहुत खास होता है। इस दौरान चारों ओर सिर्फ भोले बाबा की गूंज ही सुनाई देती है। इस समय सभी शिव भक्त भगवान शिव की आराधना में लीन होते है। कहा जाता है कि भगवान शिव को अपना पति बनाने के लिए मां पार्वती ने भी कठोर तपस्या की थी और उनकी तपस्या से संतुष्ट होकर भगवान शिव ने मां पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। अगर आप भी मनचाहा फल पाना चाहते हैं,  तो सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा जरूर करें। इस स्थिति को देखते हुए आज हम इस लेख में कुछ मंत्रों के जाप के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

भगवान के इन् मंत्रो का जाप करने से होगी शुभ फल की प्राप्ति

1. सुख-समृद्धि के लिए भगवान शिव के अघोर मंत्र का 1 माला जाप करें।

‘ॐ अघोरेभ्यो अथघोरेभ्यो, घोर घोर तेरेभ्यो। सर्वेभ्यो सर्वेभ्यो, नमस्ते अस्तु रुद्ररूपेभ्यः’।

2. अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में सफल होना चाहते हैं तो भगवान शिव के मंत्र का 51 बार जाप करें।

‘ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नमः’

3. इस मंत्र का 108 बार जाप करें, आपका वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।

‘ऊँ शिवाय नमः ऊँ

4. इस मंत्र का जाप 216 बार करने से आपके करियर में उन्नति होगी।

‘ऊँ शं शिवाय शं ऊँ नमः’’

5. यदि आप इस मंत्र का 21 बार जाप करते हैं तो आपकी पदोन्नति होगी।

“नममिश्मिषां निर्वाण रूपं विभुम् विश्राम ब्रह्म वेद स्वरूपम्”।

6. अच्छे स्वास्थ्य के लिए इस मंत्र का 31 बार जाप करें।

‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥’

7. इस मंत्र का 51 बार जाप करने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।

‘ॐ शं भवोद्भवाय शं ॐ नमः’।

8. इस मंत्र का 11 बार जाप करें, आपको मनपसंद वर या वधू मिल सकता है

‘निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं। चिदाकाश माकाश वासं भजेऽहं’।।

9.यदि आप इस मंत्र का 111 बार जाप करते हैं तो आपको अपने करियर में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

“पर्वत ॐ विश्वरूपाय अनादि अनामय ॐ”

Follow Us

Most Popular

Get The Latest Updates

Subscribe To Our Weekly Newsletter

Notifications only about new updates.

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *