devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

Kedarnath Dham: मुख्य सचिव ने किए बाबा केदार के दर्शन, पुनर्निर्माण कार्यों और यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

Kedarnath Dham

Kedarnath Dham: मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सौंदर्य और धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही धाम परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने धाम क्षेत्र में विभिन्न फेज में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और कार्य निष्पादन की समीक्षा की।

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी प्रतीक जैन से धाम में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सौंदर्य और धार्मिक आस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

Uttarakhand Chief Secretary visited Kedarnath Dham and took stock of reconstruction works and facilities

उन्होंने कहा कि 23 अक्तूबर को बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं। निर्देश दिए कि कपाट बंद होने के बाद भी धाम क्षेत्र में सुरक्षा, सामग्री संरक्षण और बर्फबारी की स्थिति में कार्यों के रखरखाव को लेकर पूरी तैयारी रखी जाए।
Chardham Yatra 2025: शुभ मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट, उमड़े श्रद्धालु

Uttarakhand Chief Secretary visited Kedarnath Dham and took stock of reconstruction works and facilities

मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि अब से ही अगले वर्ष की यात्रा की तैयारी प्रारंभ कर दी जानी चाहिए। सभी व्यवस्थाओं की पूर्व योजना तैयार की जाए ताकि अगले यात्रा सीजन में यात्रियों को और भी बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, संचार, परिवहन, सुरक्षा, और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत करने पर बल दिया।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *