Kedarnath: धाम पहुंच रहे हैं विदेशी भक्त…जापान के उका मोटो ने बताई अपनी इच्छा, बोले- आज पूरी हो गई

kedarnath yatra

केदारनाथ यात्रा Kedarnath शुरू हुए 17 दिन बीत गए हैं। इन 17 दिनों में धाम में अब तक पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशी नागरिक भी बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंच रहे हैं। बाबा के दर्शन कर सभी श्रद्धालु स्वयं को धन्य मान रहे हैं।

Kedarnath Dham: Foreign devotees reaching Kedarnath shared their experiences

जापान के उका मोटो भी बाबा बाबा केदार के धाम पहुंचे हैं। उका मोटो गुरुग्राम, हरियाणा में ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने कहा कि, केदारनाथ Kedarnath धाम एक पवित्र स्थान है। यहां आकर मन को शांति मिलती है।

Kedarnath Dham: Foreign devotees reaching Kedarnath shared their experiences

बाबा केदार के दर्शन कर हिमालय के इस क्षेत्र में एक अलग से अनुभूति प्राप्त हुई है। उन्हाेंने बताया कि वह बीते रविवार को गुरुग्राम से सड़क मार्ग से सोनप्रयाग पहुंचे थे और वहां से पैदल मार्ग से 16 किमी पैदल चलकर धाम पहुंचे हैं।

Kedarnath Dham: Foreign devotees reaching Kedarnath shared their experiences

उका मोटो ने बताया कि कई वर्षों से उनकी इच्छा मैं केदारनाथ के दर्शन करने की थी, जो आज पूरी हो गई। उन्होंने उत्तराखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन व पुलिस की व्यवस्था की भी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि विषम परिस्थितियों वाले केदारनाथ Kedarnath में यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं अच्छी हैं।

 

वहीं, नेपाल से पहुंची सुरेशी भी बाबा के दर्शन कर भाव-विभोर हो गईं। उन्हाेंने बताया कि वह लंबे समय से केदारनाथ Kedarnath यात्रा की योजना बना रही थीं। वह, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से धाम पहुंचीं हैं।

Kedarnath Dham: Foreign devotees reaching Kedarnath shared their experiences

नेपाल से आए प्रिंसा और सोनू गुप्ता ने बताया कि पैदल मार्ग से धाम पहुंचने का अनुभव बहुत अच्छा रहा है। बाबा के दर्शन कर मन तृप्त हो गया। हिमालय की गोद में विराजमान भगवान केदारनाथ Kedarnath के दर्शन से दोनों यात्री काफी उत्साहित दिखे। इन विदेशी श्रद्धालुओं ने आदिगुरु शंकराचार्य समाधिस्थल और भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल भकुंट भैरव के दर्शन भी किए।

Follow Us

Most Popular

Get The Latest Updates

Subscribe To Our Weekly Newsletter

Notifications only about new updates.

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *