मौसम के चलते तीन घंटे रुकी रही Kedarnath Dham Yatra यात्रा, बाद में सात हजार यात्री हुए रवाना

kedarnath Dham yatra

Kedarnath Dham Yatra :

केदारनाथ धाम यात्रा में मौसम लगातार बाधा उत्पन्न कर रहा है। बारिश के कारण सोनप्रयाग में भूस्खलन जोन पर खतरा बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तीन घंटे यात्रियों को रोके रखा। मौसम ठीक होने के बाद ही सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए यात्रियों की आवाजाही कराई गई। अब तक 1139694 तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

संवाद सहयोगी, जागरण रुद्रप्रयाग। Kedarnath Dham Yatra: केदारघाटी में हो रही बारिश एवं यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सोनप्रयाग में सुबह तीन घंटे यात्रियों को रोका गया। मौसम ठीक होने के बाद सुबह 9 बजे बाद ही लगभग 7 हजार यात्रियों को केदारनाथ भेजा गया। वहीं यात्रा पड़ावों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से व्यापारियों के चेहरों पर रौनक दिख रही है।

Kedarnath Dham Yatra

केदारनाथ धाम की यात्रा में मौसम लगातार मुश्किलें पैदा कर रहा है। गत मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद बुधवार को देर से यात्रियों की रवानगी की गई। बारिश के चलते सोनप्रयाग में भूस्खलन जोन पर खतरा बना है जिसके चलते प्रशासन और पुलिस ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तीन घंटे यात्रियों को रोके रखा।

कुल 1139694 तीर्थयात्री कर चुके बाबा केदार के दर्शन

मौसम ठीक होने के बाद ही सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए यात्रियों की आवाजाही कराई गई। केदारनाथ यात्रा में अब तक कुल 1139694 तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा पड़ावों पर यात्रियों की भीड़ जुटने से यात्रा से जुडे कारोबारियों के चेहरों पर रौनक दिख रही है।

दूसरे चरण की यात्रा शुरू होते ही चारधाम यात्रा के 17 दिन में ही 2.70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। एक दिन में औसतन 20 हजार यात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।

 

कोतवाली निरीक्षक सोनप्रयाग देवेंद्र असवाल ने बताया कि रात से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह भी जारी रही। जिससे यात्रियों को सुरक्षा को देखते हुए 9 बजे केदारनाथ के लिए भेजा गया। एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य सुरक्षा जवानों की मौजूदगी में सोनप्रयाग से 7 हजार यात्री केदारनाथ के लिए भेजे गए।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *