devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

Kedarnath Dham Yatra: दूसरे चरण में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा, रोज दर्शन कर रहे आठ से 11 हजार भक्‍त

Kedarnath Dham Yatra

Kedarnath Dham Yatra केदारनाथ धाम यात्रा 2024 में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण में प्रतिदिन 8 से 11 हजार के बीच यात्री बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। अब तक 12.60 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने से यात्रा पड़ावों पर रौनक दिख रही है।

संवाद सहयोगी, जागरण रुद्रप्रयाग। Kedarnath Dham Yatra: केदारनाथ यात्रा की प्रथम चरण के बाद अब दूसरे चरण की यात्रा में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन 8 से 11 हजार के बीच यात्री बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे है। इस वर्ष पूरे यात्राकाल में अब तक 12.60 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके है। यात्रियों की संख्या बढ़ने से यात्रा पड़ावों पर रौनक दिख रही है।

गत 10 मई को 12 ज्योर्तिलिंगों में शामिल में भगवान केदारनाथ के कपाट आम श्रत्रालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। जिसके बाद यात्रा शुरूआत से धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया था। ऐसे में डेढ़ माह तक यात्रियों की संख्या अच्छी खासी रही, लेकिन इसके बाद यात्रियों का आंकड़ा घटना शुरू हो गया था।

अतिवृष्टि के चलते 15 दिनों तक यात्रा पर लगी रोक

गत 31 जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग हुई अतिवृष्टि के चलते पैदल मार्ग एवं सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के साथ ही जनहानि भी हुई थी। ऐसे में पैदल मार्ग एवं गौरीकुंड हाईवे कोे ठीक करना शासन-प्रशासन के सामने चुनौती बनी थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों के बाद 29 स्थानों पर क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग ठीक के बाद गत 15 अगस्त से पैदल यात्रा शुरू कर दी गई थी। जिससे 15 दिनों तक यात्रा पर पूरी तरह रोक लगी रही। हालांकि 15 अगस्त के बाद यात्रियों की आवाजाही शुरू होने के बाद नाममात्र यात्री ही केदारनाथ दर्शनों को पहुंचने लगे।

अब तक 12,60,917 यात्री भोले बाबा के दर्शन कर चुके

अब मानसून समाप्त होने के बाद पिछले दो सप्ताह से यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा होने लगा है। प्रतिदिन आठ से 10 हजार के बीच यात्री दर्शनों को पहुंच रहे है। अब तक 1260917 यात्री भोले बाबा के दर्शन कर चुके है। हालांकि यात्रा को एक माह का समय शेष है। ऐसे में यात्रियों के अधिक आने की उम्मीद है। जिसका फायदा यात्रा से जुडे व्यापारी एवं मजदूरों को मिलेगा। साथ ही मंदिर समिति की आय में भी इजाफा होगा।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *