उज्जैन में बना डमरू बजाने का विश्व रिकॉर्ड, 1500 लोगों ने दी एक साथ प्रस्तुति; गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Ujjain

उज्जैन Ujjain में 1500 डमरू एक साथ बजाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। बता दें कि महाकाल लोक स्थित शक्तिपथ पर 1500 डमरू वादकों ने प्रस्तुति देकर यह रिकॉर्ड बनाया है। भगवान भोलेनाथ को डमरू बहुत प्रिय है जिससे आज उनकी नगरी गूंज उठी। डमरू वादन के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो गया है। Ujjain इस उपलब्धि पर एमपी के सीएम मोहन यादव ने बधाई दी है।

उज्जैन में बना डमरू बजाने का विश्व रिकॉर्ड, 1500 लोगों ने दी एक साथ प्रस्तुति; गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

जेएनएन, उज्जैन Ujjain।

आज सावन का तीसरा सोमवार है, इस बीच महाकाल की नगरी उज्जैन ने एक नया कीर्तिमान रच दिया है। उज्जैन में 1500 डमरू एक साथ बजाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। बता दें कि महाकाल लोक स्थित शक्तिपथ पर 1500 डमरू वादकों ने प्रस्तुति देकर यह रिकॉर्ड बनाया है। भगवान भोलेनाथ को डमरू बहुत प्रिय है, जिससे आज उनकी नगरी गूंज उठी।

उज्जैन Ujjain  डमरू वादन के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हो गया है। इस उपलब्धि पर एमपी के सीएम मोहन यादव ने बधाई भी दी है। जानकारी के लिए बता दें कि इसके पहले फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन न्यूयॉर्क ने 488 डमरू एक साथ बजाकर रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ आज उज्जैन में 1500 डमरू बजाकर तोड़ दिया गया है।

Ujjain Damru World Record: महाकाल की नगरी उज्जैन ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1500 डमरू वादकों ने एक साथ दी प्रस्तुति , गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम |

25 दलों में 1500 वादक ने बनाया रिकॉर्ड

डमरू वादकों के 25 दलों में 1500 वादक इस रिकॉर्ड को बनाने में शामिल हुए। इसमें उन्होंने डमरू बजाकर महाकाल की स्तुति की है। महाकाल की भस्म आरती की धुन पर डमरू वादन किया गया है। बता दें कि महाकाल की पहली सवारी में जनजातीय कलाकारों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी थी। इसके बाद दूसरी सवारी में 350 सदस्यीय पुलिस बैंड की प्रस्तुति दी गई थी।

सवारी में किया जा रहा डमरू का वादन

Ujjain अब आज तीसरे सावन सोमवार को निकाली जाने वाली सवारी में डमरू का वादन किया जा रहा है। इसके साथ ही बाबा महाकाल की नगरी को डमरू की नाद से गुंजायमान करने की एक इच्छा आज पूरी हो गई।

Follow Us

Most Popular

Get The Latest Updates

Subscribe To Our Weekly Newsletter

Notifications only about new updates.

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *