Chardham Yatra 2024: तीर्थयात्रियों के लिए बसों की नई किराया सूची जारी, पांच फीसदी की वृद्धि, जानें किराया

chardham yatra

Chardham Yatra 2024: रोटेशन का उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सस्ती यात्रा उपलब्ध कराना है। चारधाम यात्रा के लिए किराये में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि इस बार चारधाम यात्रा के लिए किराये में पांच प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

चारधाम यात्रा Chardham Yatra पर संयुक्त रोटेशन अपनी 2,200 बसें संचालित करेगा। इन बसों में 150 बसें नई हैं। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि रोटेशन का उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सस्ती यात्रा उपलब्ध कराना है।Chardham Yatra Packages 2024 from haridwar 9N/10D itinerary

ऋषिकेश से प्रति यात्री किराया (रुपये में)

धाम 3×2 2×2 (28 सीटर साधारण) 2×2(27 सीटर पुश बैक)
एक धाम 1,640 1,880 2500
दो धाम 2,420 2,740 3,670
तीन धाम 3,390 3,770 5,150
चारधाम 4,150 4620 6300

हरिद्वार से प्रति यात्री किराया (रुपये में)

धाम 3×2 2×2 (28 सीटर साधारण) 2×2(27 सीटर पुश बैक)
एक धाम 1,850 2,090 2,800
दो धाम 2,620 2,950 3,980
तीन धाम 3,590 3,990 5,450
चारधाम 4,340 4,850 6,590

नोट : एक धाम में किसी भी एक धाम का किराया उतना ही होगा। इसी तरह दो धाम में किन्हीं भी दो धामों की यात्रा करने पर दर्शाया गया किराया वही रहेगा।

Chardham Yatra Route Map: The Ultimate Travel Guide | SOTC

FAQ: 

1.     चार धाम यात्रा Chardham Yatra में कितना खर्च आता है?
       हेलीकॉप्टर द्वारा चारधाम यात्रा Chardham Yatraकी कीमत ₹2,25,000/- (पर पर्सन + टैक्सेज), जिसमें 6 दिन 5 रातों के लिए भोजन, होटल, स्थानांतरण और               दर्शनीय स्थलों की  यात्रा शामिल है।

2.   मैं चार धाम यात्रा 2024 के लिए कब पंजीकरण कर सकता हूं?

      चारधाम यात्रा Chardham Yatra 2024 अक्षय तृतीया के अवसर पर 10 मई से शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा Chardham Yatra 2024 के लिए                          ऑफ़लाइन  पंजीकरण 8 मई, 2024 से  हरिद्वार और ऋषिकेश में  शुरू होंगे। ऑफ़लाइन पंजीकरण हरिद्वार में राही मोटल और ऋषिकेश में यात्रा पंजीकरण                 कार्यालय और ट्रांजिट कैंप में किए जाएंगे।
Char Dham ki Yatra | Char Dham Yatra package price | Char Dham 2024
3.  धाम यात्रा Chardham Yatraमें कितने दिन लगते हैं?
    और चारधाम यात्रा Chardham Yatra की शुरुआत होती है हरिद्वार से। यात्रा का पहला दिन हरिद्वार से बारकोट या जानकी चट्टी होता है। और दूसरा दिन जानकी           चट्टी से यमुनोत्री और उसी दिन यमुनोत्री से बारकोट। तो ऐसे में हमारी चार धाम की यात्रा में 9 से 10 दिन लग जाते है।
4. चार धाम यात्रा Chardham Yatra के लिए कौन सी यात्रा सबसे अच्छी है?
      ऐसा माना जाता है कि चार धाम यात्रा Chardham Yatra को दक्षिणावर्त दिशा में पूरा करना चाहिए। इसलिए, तीर्थयात्रा यमुनोत्री से शुरू होती है, गंगोत्री की ओर            बढ़ती है, केदारनाथ तक जाती है और अंत में बद्रीनाथ पर समाप्त होती है। यात्रा सड़क या हवाई मार्ग से पूरी की जा सकती है (हेलीकॉप्टर सेवाएं उपलब्ध हैं)।

5. चार धाम यात्रा Chardham Yatra करने से क्या फल मिलता है?

    एक बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा और दूसरी बद्रीनाथ, जगन्नाथ, रामेश्वर और द्वारका धाम की यात्रा. ये चारों धाम Chardham Yatra इतने             पवित्र हैं कि इनके बारे में मान्यता है कि इन धाम के दर्शन करने से व्यक्ति को समस्त पापों से छुटकारा मिल सकता है और अंत समय में उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है.

6. चार धाम यात्रा का रजिस्ट्रेशन कैसे होगा?

    चार धाम यात्रा की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाएं। इसके बाद रजिस्टर या लॉगिन बटन पर क्लिक करें। फिर अपना नाम, संपर्क नंबर,      ईमेल आईडी आदि सहित आवश्यक जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन अपने मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी के साथ पूरा करें।

Follow Us

Most Popular

Get The Latest Updates

Subscribe To Our Weekly Newsletter

Notifications only about new updates.

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *