devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

2.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया Chardham Yatra 2023 मैं रजिस्ट्रेशन,जानें कब खुलेंगे कपाट?

Chardham yatra reg update

Chardham yatra उत्तराखंड के पवित्र हिंदू मंदिरों की तीर्थ यात्रा है। यह 22 अप्रैल से शुरू हो रहा है और अब तक 2.50 लाख लोगों ने इसमें हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराया है।

केदारनाथ धाम जाने के लिए 1.39 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है, जबकि यूटीडीसी ने कहा है कि 1.14 लाख लोगों ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पंजीकरण कराया है ।

22 अप्रैल से शुरू होगी यात्रा

एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिरों के कपाट 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। इस बीच, केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट 25 अप्रैल और बद्रीनाथ धाम मंदिर के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे।

अधिकारियों का कहना है कि वे रुद्रप्रयाग तीर्थ यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। उन्होंने केदारनाथ मंदिर और वहां पैदल पथ से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

Chardham भारत  के लोकप्रिय तीर्थ स्थलों में से हैं 

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDC) ने कहा कि वह Chardham yatra दौरान दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टोकन जारी करेंगे

हिमालय के ऊंचे इलाकों में स्थित चार मंदिर- बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री- साल में केवल छह महीने ही खुलते हैं। वे गर्मियों में (अप्रैल से मई तक) खुलते हैं और सर्दियों में (अक्टूबर से नवंबर तक) बंद हो जाते हैं।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *