Chardham Yatra 2024: नए रिकॉर्ड बना रही यात्रा, गंगोत्री में 39 तो यमुनोत्री में 49 फीसदी बढ़ गए यात्री

Chardham yatra

Chardham Yatra : नए रिकॉर्ड बना रही यात्रा, गंगोत्री में 39 तो यमुनोत्री में 49 फीसदी बढ़ गए यात्री

गंगोत्री में 39 तो यमुनोत्री में 49 फीसदी यात्री बढ़ गए हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रा शुरू होने के 17 दिन के भीतर 4,08,837 यात्री पहुंचे हैं।

Chardham Yatra 2020 : Yamunotri Temple reopens for devotees

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू हुए 17 दिन बीत गए हैं। दोनों धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अबकी दोनों धामों की यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यात्रा के शुरुआती 17 दिनों में जहां गंगोत्री में 39.55 फीसदी श्रद्धालु बढ़ गए, वहीं यमुनोत्री धाम आने वाले यात्रियों की संख्या में भी 48.84 प्रतिशत इजाफा हुआ है।

Chardham Yatra 2024 making new records 39 percent increased in Gangotri and 49 percent in Yamunotri

प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में यात्रा शुरू होने के 17 दिन के भीतर 4,08,837 यात्री पहुंचे हैं। गंगोत्री में जहां 17 दिनों में 2,00,193 यात्री पहुंचे, वहीं यमुनोत्री में 2,08,644 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल यात्रा के शुरुआती 17 दिन में गंगोत्री में 1,21,007, जबकि यमुनोत्री में 1,06,747 यात्री पहुंचे थे। यानि पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष अभी तक गंगोत्री धाम में 79,186 और यमुनोत्री में 1,01,897 श्रद्धालु अधिक आए हैं।

तीर्थ पुरोहितों ने बैठक कर निकाला शुभ मुहूर्त, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 8 और 9 नवंबर को होंगे बंद - gangotri yamunotri dham kapat will be closed on 8th and 9th ...
डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया, यात्रा व्यवस्थाओं का लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। यात्रा संचालन को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए गए हैं और धामों के साथ ही यात्रा मार्गों पर बड़ी संख्या में अधिकारियों को तैनात किया है।

Follow Us

Most Popular

Get The Latest Updates

Subscribe To Our Weekly Newsletter

Notifications only about new updates.

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *