devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

चारधाम यात्रा 2023: 27 लाख के पार पहुँची पंजीकृत श्रद्धालुओं की संख्या, सबसे अधिक 9.54 लाख रजिस्ट्रेशन केदारनाथ धाम के लिए

चारधाम यात्रा 2023 27 लाख के पार पहुँची पंजीकृत श्रद्धालुओं की संख्या

चारधाम यात्रा रेजिस्ट्रेशन का आँकड़ा 27 लाख के पार पहुँच गया।अब तक सबसे ज्यादा रेजिस्ट्रेशन केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं। केदारनाथ धाम के लिए 9.54 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि 6 लाख से अधिक तीर्थयात्री अब तक चारधाम के दर्शन कर चुके हैं।

पर्यटन विभाग के सह-निदेशक योगेंद्र गंगवार ने कहा कि 22 फरवरी से 10 मई तक चारधाम यात्रा के लिए 27 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण करा चुके हैं। वर्तमान में खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण 15 मई तक के लिए स्थगित कर दिया गए हैं। बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण जारी है। 22 अप्रैल से 10 मई तक 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारोंधाम के दर्शन किए।

चारधाम यात्रा रेजिस्ट्रेशन के आँकड़ें

धाम             पंजीकरण

केदारनाथ      953933

बदरीनाथ        802291

गंगोत्री            489927

यमुनोत्री        441585

 

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *