devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

चारधाम यात्रा 2023: चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या हुई 8 लाख के पार

चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या हुई 8 लाख के पार

उत्तराखंड के चारधामों में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा है। प्रतिदिन 40,000 से ज्यादा श्रद्धालु चारोंधाम के दर्शन कर रहे हैं। अब तक, चारधाम जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 8 लाख से अधिक हो गई है। केदारनाथ धाम के लिए प्रतिदिन 30 हज़ार से अधिक पंजीकरण हो रहे हैं।

पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, केदारनाथ के दर्शन कर चुके तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 2 लाख 70 हज़ार के पार पहुँच गई, तो बद्रीनाथ में 2 लाख 9 हज़ार भक्त अब तक दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री में 2 लाख 90 हज़ार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

वहीं, मौसम खुलने का असर यात्रा में भी साफ दिखाई दे रहा है। केदारनाथ में मौसम साफ होने के पश्चात तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। बाबा केदार के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। बाबा के धाम में प्रतिदिन भारी संख्या में लोग दर्शन हेतु पहुँच रहे हैं। केदारनाथ धाम में अब तक 10,40,881 रजिस्ट्रेशन, बद्रीनाथ में 8,81,487, यमुनोत्री में 5,39,492 और गंगोत्री में 4,89,706 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा के दौरान अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *