devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

Chamoli News: यूपी के सैफई में केदारनाथ मंदिर बनाने का विरोध

यूपी व उत्तराखंड सरकार से की हस्तक्षेप करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

बदरीनाथ। बदरीनाथ पंडा पुरोहितों ने उत्तर प्रदेश के सैफई में केदारनाथ की तर्ज पर मंदिर निर्माण का घोर विरोध किया। पंडा पंचायत ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी यदि इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
बदरीश पंडा पंचायत के उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर व कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने कहा कि यूपी के सैफई में केदारनाथ मंदिर के वास्तु और गर्भगृह में उसी तर्ज पर शिवलिंग स्थापित किया जा रहा है। उत्तराखंड के चारों धामों की प्रतिकृति, उसके नाम का मंदिर या ट्रस्ट बनाए जाने का वे घोर विरोध करते हैं। कहा कि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर को इसका संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार और बीकेटीसी से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

Kedarnath Temple Yatra: Sacred Pilgrimage in India - Chalo Travellers

एक साल से अधिक का समय होने के बावजूद धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। पहले दिल्ली, बाद में तेलंगाना और अब यूपी सैफई में केदारनाथ धाम की तरह मंदिर बना दिया गया है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। सैफई में मंदिर के गर्भ ग्रह में लिंग का आकार भी केदारनाथ धाम की तरह का बनाया गया है। कहा कि उत्तराखंड चार धाम तीर्थ महा पंचायत इस बात को लगातार सरकार, शासन, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के संज्ञान में मामला लाती रही है। इसके बावजद कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में गरुवार को सभी धामों में विरोध जताया गया।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *