devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

Chardham Yatra 2023- बर्फ़बारी के बाद दिखा चारोंधाम का अद्भुत नज़ारा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

बर्फ़बारी के बाद दिखा चारोंधाम का अद्भुत नज़ारा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

चारधाम में सोमवार दोपहर हिमपात हुआ। मंगलवार को जब धूप खिली थी तो बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के नजारे बेहद खूबसूरत थे। चारधाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु काफी उत्साहित नज़र आए। लिहाजा यात्रियों को ठंड के बावजूद बर्फ का लुत्फ उठाते देखा गया।

चारधाम तीर्थयात्रा  शुरू होने के 16 दिनों में, 551,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारधामों के दर्शन करे। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में रोजाना बारिश और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ रही है।

पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को चारोंधाम में 46,279 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें से 21014 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम, 10025 ने बद्रीनाथ धाम, 8453 ने गंगोत्री और 6787 ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए।

दिल्ली से बद्रीनाथ पहुंचीं तीर्थयात्री प्रीति सिंह से बात करने पर पता चला कि उन्होंने पहली बार इतने करीब से बर्फबारी देखी है। बर्फबारी से बद्रीनाथका प्राकृतिक सौंदर्य भी निखर गया है। धाम में हो रही बर्फबारी और ठंडक को देखते हुए नगर पंचायत ने कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की है।

सुहावने मौसम में यात्रियों ने सुबह सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान शुरू किया। केदारनाथ धाम में आज श्रद्धालुओं की भीड़ पिछले दिनों की तुलना में अधिक है। इस दौरान बाबा के दर्शन हेतु भक्त कतार में लगे हैं।

मौसम में सुधार के बाद पहली बार मंदिर परिसर शिव भक्तों से खचाखच भरा है। केदारनाथ में श्रद्धालुओं को बर्फ, बारिश और तेज धूप से बचाने के लिए मंदिरों में तिरपाल की रेन शेल्टर लगाई गई है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को लाइन में खड़ा करने के लिए स्टील की रेलिंग लगाई गई है जिसके ऊपर वर्षा आश्रय भी स्थापित किए गए हैं।

सोमवार को हुई बर्फबारी के बाद आज सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में तीर्थयात्रियों की भीड़ देखने को मिली। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में आज सुबह से  बादल छाए रहे। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, चटख धूप खिल गई ।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *