devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

कड़ी सुरक्षा के बीच बद्रीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने

बद्रीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

कड़ी सुरक्षा के बीच बद्रीनाथ धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने ।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर हैं। बागेश्वर धाम के प्रमुख भारी सुरक्षा के बीच बद्रीविशाल पहुंचे और मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात धीरेन्द्र शास्त्री ने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे धीरेंद्र शास्त्री विशेष विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। बाबा कड़ी सुरक्षा में एयरपोर्ट पहुंचे। धीरेंद्र शास्त्री के आने की खबर लगते ही उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने वालों का तांता लग गया। लेकिन सुरक्षा कारणों से कुछ ही लोगों को तस्वीरें लेने की इजाजत दी गई। फिर बाबा एयरपोर्ट से बद्रीविशाल पर्वत पर गए।

बाबा बागेश्वर अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान कई तपस्वियों और संतों से मिले । कहा बागेश्वर धाम में कार्यक्रम में संतों को भी आमंत्रित करेंगे।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *