devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दीदार को रवाना हुआ नया जत्‍था, अब तक इतने श्रद्धालु कर चुके दर्शन; टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड

Amarnath Yatra

Amarnath Yatra 2024 अमरनाथ यात्रा के लिए एक और नया जत्‍था रवाना हुआ है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए लोगों में काफी उत्‍साह बना हुआ है। बारिश हो या आंधी श्रद्धालुओं के कदम लगातार चल रहे हैं। वहीं सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षाबलों को जगह-जगह तैनात किया गया है। इस बार पिछले साल का रिकॉर्ड अब तक टूट चुका है।

HIGHLIGHTS

  1. 52 दिन चलती है अमरनाथ यात्रा  Amarnath Yatra
  2. पिछली बार 4.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए थे दर्शन
  3. इस बार श्रद्धालुओं में दिख रहा अलग उत्‍साह

Amarnath Yatra

पीटीआई, जम्मू। Amarnath Yatra 2024अमरनाथ यात्रियों का एक नया जत्‍था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। 4,889 श्रद्धालुओं का ग्रुप जम्मू से कश्मीर के पहलगाम और बालटाल आधार शिविरों के लिए निकला है। तैनात पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

यात्रियों ने अपनाए अलग-अलग रास्‍ते

अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री कड़ी सुरक्षा के बीच तड़के करीब तीन बजे 187 वाहनों के काफिले में जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुए। 500 ​​महिलाओं और 11 बच्चों सहित 2,993 तीर्थयात्री अपनी यात्रा के लिए 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग को अपनाएंगे। वहीं 1,896 तीर्थयात्रियों ने छोटे लेकिन 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना है।

52 दिन चलेगी यात्रा

इस जत्थे के साथ जम्मू से अमरनाथ यात्रा  Amarnath Yatra शुरू करने वालों की संख्या 91,202 है। बाकी तीर्थयात्री सीधे घाटी के आधार शिविरों में पहुंच गए हैं। 52 दिवसीय यात्रा 29 जून को अनंतनाग के पहलगाम और गांदरबल जिलों के बालटाल के दोहरे मार्गों से शुरू हुई।

Amarnath Yatra

 

अब तक इतने यात्री कर चुके दर्शन

अब तक 2.97 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में दर्शन किए हैं। यात्रा 19 अगस्त को रक्षा बंधन के त्योहार के साथ ‘श्रावण पूर्णिमा’ पर समाप्त होगी। पिछले साल 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

Amarnath Yatra

Amarnath Yatra 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रियों  Amarnath Yatra का एक और जत्‍था रवाना हुआ। श्रद्धालुओं का जज्‍बा खराब मौसम में भी बरकरार है। 4,800 से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकले।

 

 

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *