devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

अमरनाथ यात्रा 2023: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ख्याल

अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। अमरनाथ यात्रा जाने के लिए श्रद्धालुओं ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। करीब 5000 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने जाएंगे। इसके लिए वे अपने बैंकों से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और यात्रा कार्ड प्राप्त करने के काम में लगे हैं।

अमरनाथ यात्रा

कार्ड पर लिखी तारीख के अनुरूप अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना होगा। अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से 30 अगस्त तक होगी। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 70 दिनों तक चलेगी। पहले यह केवल 40 दिनों तक ही चलती थी। यात्री कार्ड पीएनबी, एसबीआई, यस बैंक, आईसीआईसीआई, जम्मू कश्मीर बैंक द्वारा जारी किए जाते हैं।

अमरनाथ यात्रा की महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं

अमरनाथ यात्रा पर जाने वालों को सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लेना होता है। इस स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के आधार पर, अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा नामित बैंक से यात्रियों को यात्रा कार्ड बनवाना पड़ता है। इस यात्रा कार्ड से बालटाल या पहलगाम से अमरनाथ की गुफाओं तक की यात्रा की तारीख तय होती है। तय तिथि के आधार पर यात्री अपना टिकट बुक कराते हैं और ट्रेन या हवाई जहाज से यात्रा करते हैं।

यात्रा के दौरान अनिवार्य सामान 

बैकपैक, रेनकोट, जूते, गर्म कपड़े और कुछ दवाएं जरूरी हैं जिससे चढ़ाई में कोई समस्या नहीं आए। हालांकि यात्रा के दौरान इस्तेमाल होने वाला सामान भी कैंप में मिलता है। लेकिन यात्री अपना सामान भी ला सकते हैं।

 

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *