Sawan 2024: दूसरे सोमवार पर शिव की आराधना में लीन भक्त |

Sawan

Sawan

Sawan Somwar 2024 Wishes:

 देवों के देव महादेव के प्रिय माह Sawan की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो चुकी है। ये माह शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान भारत में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है, जिसका समापन सावन शिवरात्रि पर होता है। हिंदू धर्म में Sawan महीने को प्रेम, हरियाली और बरसात का प्रतीक माना गया है। इस माह के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखने का भी विधान है। ये उपवास सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसे रखने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं। ऐसे में सावन का दूसरा सोमवार भी सभी के लिए शुभ होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

इस साल Sawan का दूसरा सोमवार व्रत आज यानी 29 जुलाई 2024 को रखा जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दौरान शिव भक्तों के साथ मिलकर सावन माह की खुशियां साझा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आप Sawan के दूसरे सोमवार पर अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के जारिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Sawan का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में शिव भक्त पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करते हैं। हिंदू धर्म में सावन के महीने का खास महत्व होता है। श्रावण मास शुरू हो चुका है, इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा।  इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही उनके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।

इस दौरान हरे रंग का विशेष महत्व होता है। इस महीने में महिलाएं हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन में हरे रंग का इतना महत्व क्यों है और महिलाएं हरी चूड़ियां क्यों पहनती हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि सावन के महीने में हरे रंग का प्रकृति से क्या संबंध है।

Sawan में हरे रंग का महत्व:

Sawan का महीना बारिश का महीना होता है। इस मौसम में चारों ओर हरियाली छा जाती है। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। इसलिए सावन में हरे रंग को पहनकर लोग प्रकृति से जुड़ाव महसूस करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को हरियाली और प्रकृति बहुत प्रिय है। वे कांवड़ यात्रा में गंगा जल लेकर जाते हैं और जंगलों में भ्रमण करते हैं। इसलिए सावन में हरा रंग भगवान शिव से जुड़ा हुआ माना जाता है।

महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां?

Sawan

शादीशुदा महिलाओं के लिए चूड़ियां सुहाग का प्रतीक होती हैं। Sawan में हरी चूड़ियां पहनकर महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती हैं। हरा रंग सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। सावन में हरी चूड़ियां पहनकर महिलाएं अपने जीवन में सौभाग्य लाने की कामना करती हैं

ज्योतिषीय कारण

ज्योतिष शास्त्र में हरे रंग को बुध ग्रह से संबंधित माना जाता है। बुध ग्रह बुद्धिमत्ता, व्यापार, संचार और जीवन में सामंजस्य का मुख्य कारण होता है। सावन के महीने में हरा रंग पहनने से बुध ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, जिससे हमारी बुद्धिमत्ता और मानसिक स्थिरता में वृद्धि होती है।

Sawan में हरे रंग के कपड़े पहनने के फायदे:

इन सब के अलावा मनोवैज्ञानिक नजरीए से देखा जाए तो हरा रंग मन को शांत करता है और तनाव को कम करता है। हरा रंग आत्मविश्वास बढ़ाता है। हरा रंग रचनात्मकता को बढ़ावा देता है। सावन का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। इस महीने में हरे रंग का विशेष महत्व होता है। हरा रंग प्रकृति, शांति, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। महिलाएं सावन में हरी चूड़ियां पहनकर अपने सुहाग की लंबी उम्र और सौभाग्य की कामना करती हैं।

 

Follow Us

Most Popular

Get The Latest Updates

Subscribe To Our Weekly Newsletter

Notifications only about new updates.

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *