devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर बड़ा अपडेट, 2025 में ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

Chardham Yatra

चारधाम यात्रा की घोषणा होने के साथ ही धामों के कपाट खुलने का दिन तय हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय होना बाकि है। इस बीच यात्रा के पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू किए जाने को यात्रा पंजीकरण पोर्टल को ओपन किया

केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री उत्तराखंड चारधाम यात्रा पंजीकरण पर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों का रजिस्ट्रेशन इस बार आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा।

An Ultimate Guide to Steady Yourself for the Char Dham Yatra

आधार कार्ड से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होते ही यात्रा पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। पर्यटन विभाग के अनुसार मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होते ही पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे।

चारधाम यात्रा की घोषणा होने के साथ ही धामों के कपाट खुलने का दिन तय हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय होना बाकि है। इस बीच यात्रा के पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू किए जाने को यात्रा पंजीकरण पोर्टल को ओपन किया जाना है। पर्यटन विभाग इसे 15 मार्च से 20 मार्च के बीच कभी भी शुरू करने को कहा रहा है। अभी भी पंजीकरण शुरू होने में कुछ समय लग सकता है। इस बार यात्रा का पंजीकरण आधार से लिंक किया जा रहा है।

Top Things to Know About Char Dham Yatra - Sam India Tour

इसे लेकर प्रक्रिया अभी चल रही है। इस प्रक्रिया के पूरा होने का पर्यटन विभाग की ओर से भी इंतजार किया जा रहा है। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिर्फ आधार से लिंक किए जाने की तकनीकी प्रक्रिया पूरी होनी बाकि है। औपचारिकताएं पूरी होते ही पंजीकरण शुरू किए जाने की घोषणा कर दी जाएगी।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *