devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

केदारनाथ यात्रा के लिए तय की गयी डंडी-कंडी के रेट, वजन के हिसाब से लगेगा किराया , जाने पूरी जानकारी

kedarnath-yatra-2023-dandi-kandi-rates-fare

केदारनाथ यात्रा के लिए डंडी-कंडी की दरें जिला पंचायत द्वारा निर्धारित की गई हैं। डंडी-कंडी संचालकों के फोटोयुक्त पहचान पत्र इस बार तैयार किए गए हैं। वहीं, रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस भी जारी कर दिए गए है। ऊंचे हिमालय में बसे भगवान केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा में तीर्थयात्रियों के लिए डंडी-कंडी की अहम भूमिका होती है । पूरी यात्रा में हजारों तीर्थयात्री डंडी-कंडी से सहारे ही 16 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर पाते है। इस वर्ष की यात्रा के लिए जिला पंचायत ने नई डंडी-कंडी नयी दरें निर्धारित की हैं। 90 किलो वजन तक 8000 रुपये व वापसी का 7400 रुपये किराया गौरीकुंड से केदारनाथ तक का निर्धारित किया गया है।  इसके साथ ही  75 किलो वजन का किराया एक दिन में गौरीकुंड से केदारनाथ और वापस गौरीकुंड तक 10400 रुपये है।

लाइसेंस नहीं तो करवाई होनी तय

90 किलोग्राम तक के लिए 11,400 रुपये और 90 किलोग्राम से अधिक के लिए 13,100 रुपये किराया तय किया गया है। इसके अलावा कंडी से गौरीकुंड से केदारनाथ और वापस उसी दिन 25 किलो वजन के लिए 4900 रुपये और 50 किलो वजन के लिए 8800 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी प्रेम सिंह रावत द्वारा बताया गया की डंडी-कंडी के श्रमिकों को यात्रा मार्ग पर परमिट संचालित करना अनिवार्य किया गया है।  बिना लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के यात्रा मार्ग पर संचालन करते पाए जाने पर डंडी-कंडी संचालको के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *