devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

18 लाख 74 हज़ार श्रद्धालुओं ने करे चारोंधाम के दर्शन, इतने लोगों ने टेका हेमकुंड साहिब में मत्था

चारधाम यात्रा

उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा में आस्था की लहर देखी जा सकती है। मौसम खराब होने पर भी श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर पहुँच रहे हैं। चारधाम में अब तक 18,74,143 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

चारधाम यात्रा

यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या:

चारोंधाम में से सबसे पहले यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। यमुनोत्री धाम की बात करें तो अब तक 3,71,161 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। 31 मई को यमुनोत्री धाम में 10480 श्रद्धालुओं ने दर्शन करे।

गंगोत्री धाम के दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या:

गंगोत्री धाम में दर्शन करने वालों की संख्या दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक 3,32,040 श्रद्धालु गंगोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। 31 मई को 8,795 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।

केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या:

केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब देखा जा सकता है। अब तक 6,46,509 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। 31 मई को 14,654 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन किए।

बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या:

बद्रीनाथ में अब तक 5,24,433 भक्त बद्रीविशाल के दर्शन कर चुके हैं । बद्रीनाथ को भु बैकुंठ धाम के नाम से भी जाना जाता है। 31 मई को बदरीनाथ धाम में 23,085 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके यात्रियों की संख्या:

सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। अब तक 17,074 तीर्थयात्री गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं। 31 मई को 2,151 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *