devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

Chardham Yatra: अच्छी खबर, अप्रैल के पहले हफ्ते में शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। वहीं केदारनाथ के लिए हेली टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।

आगामी चारधाम यात्रा के लिए केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से हेली सेवा संचालन के लिए 11 मार्च को टेंडर खोले जाएंगे। इस बार भी आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

Chardham yatra by Helicopter, Chardham Tour Packages, Yatra

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। पर्यटन विभाग ने यात्रा पंजीकरण शुरू कर दिया है। वहीं, यूकाडा भी केदारनाथ हेली सेवा के लिए एविएशन कंपनियों का जल्द ही चयन करेगा। चारधाम यात्रा में सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम जाने को हेलिकॉप्टर की मांग रहती है।

गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा से नौ हेलिपैड से हेली सेवा संचालित की जाती है। सुरक्षित हेली सेवा के लिए डीजीसीए के नियमों को सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके अलावा केदारघाटी में उड़ान भरने वाले हेलिकॉप्टर की लाइव निगरानी की जाएगी।

Chardham Yatra by Helicopter – Fast, Safe & Divine

इसके लिए केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में लाइव ट्रैकिंग सिस्टम लगाए जा रहे हैं।  यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही हेली कंपनियों के साथ अनुबंध किया जाएगा। अप्रैल माह शुरूआत से टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। इस पर यूकाडा जल्द ही निर्णय लेगा। इस बार आईआरसीटीसी के माध्यम से टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी।

Follow Us

Most Popular

Get The Latest Updates

Subscribe To Our Weekly Newsletter

Notifications only about new updates.

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *