devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

चारधाम-हेमकुंड साहिब यात्रा ने तोड़े सारे रेकॉर्ड, 41 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किये दर्शन, केदारनाथ टॉप पर

Chardham Yatra Package: उत्तराखंड में खराब मौसम और मुश्किलों के बावजूद, इस बार चारधाम यात्रा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 28 जुलाई तक चारों धामों और हेमकुंड साहिब में 41,12,995 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं। प्रतिदिन यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, और चारों धामों के लिए लगभग 2000 रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं, जो श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमाण है।

 

रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में खराब मौसम और तमाम मुश्किलों के बावजूद चारधाम यात्रा ने इस बार पहले के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मानसून के बावजूद यात्री बड़ी संख्या में चारधाम आ रहे हैं। 28 जुलाई तक चारों धामों और हेमकुंड साहिब में 41,12,995 तीर्थ यात्रियों ने पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आलम यह है कि प्रतिदिन यात्रियों की संख्या बढ़ ही रही है और चारों धामों के लिए प्रतिदिन 2000 के लगभग रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं।

An Ultimate Guide to Steady Yourself for the Char Dham Yatra

उत्तराखंड में प्रचलित चारधाम यात्रा के प्रति इस बार तीर्थयात्रियों में अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है तो वहीं यात्रा शुरू होने के साथ ही तीर्थयात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि भी दिखाई दी है। खराब मौसम, भूस्खलन और आपदा के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारो धामों और हेमकुंड साहिब के दर्शन करने के लिए पहुंचे।

चारधाम यात्रा नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार के अनुसार यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। प्रतिदिन 2000 से अधिक तीर्थयात्री ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकास नगर में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। तमाम मुश्किलों के बावजूद तीर्थयात्रियों की आस्था नहीं डिगी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारों धामों के साथ ही हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।

Chardham Yatra Package starting at best price in 2025

विदित हो कि चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही ऑफलाइन केंद्रों पर भी पंजीकरण कराने की सुविधा दी जा रही है। 28 जुलाई तक यमुनोत्री धाम में 5,80,433, गंगोत्री धाम में 6,62,989, केदारनाथ धाम में 14,39,66, बद्रीनाथ धाम में 12,05,798 और हेमकुंड साहिब में 2,23,809 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

30 अप्रैल को यात्रा शुरू होने के साथ ही आज तक कुल 41,12,995 तीर्थयात्रियों ने चारधाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा की है। मानसून के बावजूद तीर्थयात्रियों में जो उत्साह दिखाई दे रहा है वह आने वाले दिनों में भी बरकरार रह सकता है।

Follow Us

Most Popular

Get The Latest Updates

Subscribe To Our Weekly Newsletter

Notifications only about new updates.

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *