Kedarnath Yatra: केदारनाथ जाने वाले रास्ते पर पानी के भारी बहाव के वीडियो काफी खतरनाक हैं. ऐसा लग रहा है कि 2013 वाली त्रासदी फिर से केदारनाथ में आ सकती है.
रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा चल रही है. अभी तक लाखों लोग केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम का दर्शन कर चुके हैं. हालांकि इस बीच मौसम श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है. आलम यह है कि रास्तों पर एक तरफ मलबों का ढेर है तो वहीं दूसरी तरफ खचाखच लोगों से भरी सड़कें हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों चारधाम यात्रा से जुड़े वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं, जिसमें तबाही के मंजर नजर आ रहे हैं. केदारनाथ जाने वाले रास्ते पर पानी के भारी बहाव का वीडियो काफी खतरनाक है. ऐसा लग रहा है कि 2013 वाली त्रासदी फिर से केदारनाथ में आ सकती है. केदारनाथ जाने वाला पैदल मार्ग पूरी तरह से बंद है. वहीं खराब मौसम के कारण हेली सेवा भी प्रभावित है.

एउत्तरकाशी चारधाम यात्रा के महज 50 दिनों में 10 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के पवित्र दर्शन कर लिए हैं. यमुनोत्री धाम में 5 लाख और गंगोत्री धाम में 5 लाख से ज्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं. कपाट खुलने से अब तक लगातार यात्रा में उत्साह देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में यात्री दोनों धामों की ओर रूख किए हुए हैं. मानसून की दस्तक के बाद भी आंकड़ा हर दिन 10 हजार के पार पहुंच रहा है, जो बताता है कि किस तरह चार धाम यात्रा को लेकर यात्रियों में उत्साह बना हुआ है.









