devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

Kedarnath: बीकेटीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष पहुंचे केदारनाथ, सैनिकों के नाम से की बाबा केदार की रुद्राभिषेक पूजा

केदारनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पद ग्रहण करने के बाद पहली बार सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय सेना के नाम से बाबा केदार का रुद्राभिषेक पूजन किया। उन्होंने बाबा केदार से उत्तराखंड और भारतवर्ष की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के वीर सैनिकों ने अपना रण कौशल दिखाया है। उन पर बाबा का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

Bktc Newly Appointed President Reached Kedarnath Performed Rudrabhishek Puja In Name Of Soldiers - Amar Ujala Hindi News Live - Kedarnath:बीकेटीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष पहुंचे केदारनाथ, सैनिकों के नाम ...

केदारनाथ पहुंचने पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर में पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही दर्शन पंक्ति में खड़े श्रद्धालुओं से यात्रा व्यवस्था और दर्शन व्यवस्था का फीडबैक भी लिया।

उन्होंने मंदिर समिति के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिए कि बाबा केदार के दर्शन को आने वाले एक-एक यात्री को सरल व सुगम दर्शन हों, इसका प्रमुखता से ध्यान रखा जाए। उन्होंने केदार सभा के पदाधिकारियों के साथ भी बातचीत की। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में भव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र पहुंचे केदारनाथ धाम,यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा – Apnu Uttarakhand

इस वर्ष कपाट खुलने के बाद से अभी तक केदारनाथ यात्रा में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इससे पूर्व मंदिर समिति के अध्यक्ष ने पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Follow Us

Most Popular

Get The Latest Updates

Subscribe To Our Weekly Newsletter

Notifications only about new updates.

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *