Heavy Rainfall Orange Alert: Adi Kailash Yatra 2024 Halted

Adi Kailash Yatra

Heavy Rainfall Orange Alert: Adi Kailash Yatra 2024 Halted:

Adi Kailash Yatra

An orange alert for heavy rainfall has been issued in Uttarakhand, leading to the suspension of the Adi Kailash Yatra 2024. The continuous downpour has raised safety concerns, making it imperative to halt the pilgrimage. The Adi Kailash Yatra, known for its spiritual significance and challenging terrain, attracts numerous devotees every year. However, the heavy rains have caused landslides and road blockages, making travel perilous. Authorities have urged pilgrims to stay updated on weather conditions and await further instructions regarding the resumption of the Adi Kailash Yatra.

Uttarakhand:

उत्तराखंड में मानसून की बारिश कुछ राहत दे रही है तो वहीं मौसम खुलते ही उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। पहाड़ों में जहां भूस्खलन होने के कारण दिक्कतें हो रही हैं तो वही बारिश के चलते जल भराव से मैदानी इलाकों में लोग परेशान हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के 7 जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। इस सप्ताह प्रदेश भर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Adi Kailash Yatra

अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस सप्ताह प्रदेश भर के सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में जाने वालों को सतर्कता बरतनी चाहिए। चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता रखनी चाहिए।

गुरुवार को पूरा दिन उमेश्वरी गर्मी ने परेशान करके रखा जबकि शाम इसमें गलत चमक के साथ बारिश के कई दौर हुए। तेज बचाना के कारण भारी गर्मी से राहत मिली।

 

Adi Kailash Yatra 2024: 

मॉनसून के चलते आदि कैलाश यात्रा को रोक दिया गया है. बरसात खत्म होने के बाद दोबारा ये यात्रा शुरू होगी| अब तक 15 दलों में 606 यात्रियों को इस बार आदि कैलाश यात्रा पर भेजा गया. जानते हैं इस फैसले के पीछे की वजह|

Adi Kailash Yatra 2024: उत्तराखंड में मॉनसून तबाही मचाने लगा है. जगह-जगह पहाड़ दरक रहे हैं. जिससे यात्री हों या स्थानीय सभी की जान खतरे में है| ये सीजन चारधाम यात्रा का भी है, जिससे तीर्थयात्रियों की जान को जोखिम है. इस बीच आदि कैलाश यात्रा रोक दी गई है| मॉनसून में भारी बारिश के चलते कुमाऊं मंडल विकास निगम ने ये बड़ा फैसला लिया| बरसात खत्म होने के बाद फिर से इस यात्रा को शुरू किया जाएगा |

Adi Kailash Yatra

फिर कब शुरू होगी Adi Kailash Yatra?

कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि आदि कैलाश यात्रा बारिश के बाद दोबारा शुरू की जाएगी| अभी संभावित तिथि 22 सितंबर की बताई गई है, लेकिन तात्कालिक समय के मौसम के हिसाब से ही यात्रा शुरू होगी| हालांकि यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है|

तीर्थयात्रियों से अपील:

देवभूमि में मौसम खराब होने के चलते चारधाम यात्रा को टालने की अपील की गई है| मौसम विभाग की तरफ से श्रद्धालुओं से कुछ समय के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा कहा गया है| मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है| राज्य में अलग-अलग स्थानों में भूस्खलन की खबरें भी सामने आई हैं, जिससे कई क्षेत्रों में वाहनों आवाजाही को भी रोक दिया गया है| ऐसे में चार धाम की यात्रा के लिए जाने वालो लोगों को मौसम की भी मार झेलनी पड़ सकती है|

70 से ज्यादा रास्ते किए गए बंद:

Adi Kailash Yatra

राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 70 से ज्यादा रास्तों को बंद है. मंगलवार और बुधवार को 200 से ज्यादा रास्ते प्रभावित थे, जहां गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया था. इनमें से कई रास्तों को गुरुवार को खोल दिया गया है, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बुधवार को अचानक भूस्खलन होने की तस्वीरें सामने आई थीं| ये भूस्खलन पातालगंगा लंगसी टनल के पास ये भूस्खलन हुआ था| फिलहाल भूस्खलन होने के कारण किसी तरह का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ| बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ जोगीधरा में लैंडस्लाइड से हजारों तीर्थ यात्रियों की गाड़ियां वहां फंस गईं|

Follow Us

Most Popular

Get The Latest Updates

Subscribe To Our Weekly Newsletter

Notifications only about new updates.

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *