devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

केदारनाथ-बद्रीनाथ दर्शन से लौट रहे दो युवक हादसे का शिकार:सिधौली चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत

बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सिठोरा मणिनाथ के रहने वाले 24 वर्षीय राहुल चौधरी और उनके दोस्त अनुराग केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन करके घर लौट रहे थे। मीरगंज के पास सिधौली चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चालक अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल अनुराग को अस्पताल में भर्ती कराया।

मृतक की पहचान उसके मोबाइल फोन और जेब में मिले कागजों से हुई। राहुल स्नातक का छात्र था और एक निजी कंपनी में काम करता था। वह अपने परिवार में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। राहुल की मां सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *