devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

केदारनाथ में भूस्खलन, 9 घंटे फंसे रहे यात्री, ग्राउंड जीरो से पत्रिका की ताजा रिपोर्ट

Kedarnath Yatra 2025 : 9 घंटे बाद एक बार फिर केदारनाथ यात्रा शुरु हो गई है। भारी बारिश और लेंड स्लाइड के बीच रात 3 बजे से यात्रा बंद कर दी गई थी। करीब 40 तीर्थ यात्री लेंड स्लाइड के बीच फंस गए थे। देखें रतलाम संवाददाता की केदारनाथ धाम से ग्राउंड रिपोर्ट।

Kedarnath Yatra 2025 : उत्तराखंड के केदारनाथ में 9 घंटे से बंद पड़ी यात्रा गुरुवार को दोपहर 12 बजे से दोबारा शुरू हो गई है। यहां एक दिन पहले मंदाकिनी नदी पर बने छोटे पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया में भारी लेंड स्लाइड होने से रास्ता बंद कर दिया गया था। 9 घंटे चले अभियान के बाद गुरुवार को दोबारा खोल दिया गया। सोनप्रयाग में रोके गए मध्य प्रदेश समेत देशभर से आए सैकड़ों तीर्थ यात्री दोबारा केदारनाथ की ओर रवाना हो गए हैं।

क्षेत्र में बुधवार रात 9 बजे से जारी तेज बारिश के चलते रात करीब 3 बजे भुसखलन हुआ था। तभी से केदरनाथ धाम की यात्रा अस्थाई तौर पर बंद कर दी गई थी। फिर राहत एवं बचाव दल को सूचना दी गई, जिसके बाद तड़के 4 बजे से राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया गया। फिलहाल, करीब गुरुवार दोपहर 12 बजे यात्रा को दोबारा से शुरु कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, भुसखलन में करीब 40 से अधिक तीर्थ यात्री फंस भी गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके लिए पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। वहीं, मध्य प्रदेश से गए श्रद्धालुओं को सोन प्रयाग में रोका गया था।h

इस समय रतलाम से पत्रिका संवाददाता आशीष पाठक ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं और लगातार क्षेत्र के हालातों पर अपडेट दे रहे हैं। देखें patrika.com की खास रिपोर्ट…

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बीते वर्ष 31 जुलाई को आई आपदा के कारण सोनप्रयाग-गौरीकुंड 6 कि.मी मार्ग के बीच हाईवे जगह-जगह ध्वस्त हो गया था, जिसके बाद यात्रा मार्ग पर फंसे हजारों यात्रियों का रेस्क्यू किया गया। मुनकटिया में ऊपरी पहाड़ी से लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे थे, जिन्हे रोकने की व्यवस्था कर ली गई है।

लेंड स्लाइड के कारण फंसे थे तीर्थ यात्री

लेंड स्लाइड के चलते केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा यात्री बीच में फंसे थे। बीती देर रात सभी यात्री स्लाइड जोन में फंस गए थे, जिसके बाद मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने 40 श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की खबर है।

प्रशासन का अनाउंसमेंट

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे का कहना है कि, सोनप्रयाग क्षेत्र में मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में मलबा-पत्थर आने से मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया था, जिसे दोबारा सुचारू कर दिया गया है। ऐसे में केदारनाथ धाम यात्रा पर लगी अस्थायी रोक को हटा दिया गया है। प्रशासन की अपील है कि, देशभर से आए सभी तीर्थ यात्री एक बार फिर यात्रा शुरु कर सकते हैं।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *