devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

तीसरे दिन भी केदारनाथ यात्रा Kedarnath Yatra रही बंद, पांच हजार यात्री कर रहे इंतजार

रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बाधित रही जिससे पांच हजार से अधिक यात्री सोनप्रयाग और आसपास के क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण प्रशासन ने यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। मध्यमेश्वर यात्रा भी गौड़ार में ट्राली के असुरक्षित होने के कारण रोक दी गई है। यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिगत यात्रा स्थगित होने की सूचना दी जा रही है।

  1. भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बंद
  2. पड़ावों पर पांच हजार से अधिक यात्री फंसे

संवाद सहयोगी, जागरण, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पर तीसरे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। इससे किसी भी यात्री को सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई, वहीं फाटा से लेकर सोनप्रयाग के बीच पांच हजार से अधिक यात्री यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ धाम पर भीड़ ने तोड़ा रिकॉर्ड, डेली लिमिट 12000-पहुंचे 25000 श्रद्धालु - Kedarnath Yatra 2022 open with heavy crowd around 25000 devotees visited on first day tlifd ...

प्रशासन ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डर व वर्षा के साथ ही भूस्खलन को देखते हुए यात्रा अस्थाई रूप से बंद की हुई है। मध्यमेश्वर की यात्रा को भी गौड़ार के पास ट्राली के असुरक्षित होने पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रोका गया है।

जनपद में लगातार वर्षा होने से केदारनाथ यात्रा मार्ग काफी खतरनाक बना हुआ है। पैदल मार्ग पर पहाड़ी से लगातार बोल्डर व भूस्खलन हो रहा है। गौरीकुंड व सोनप्रयाग के बीच भी हाईवे पर लगातार बोल्डरों की बरसात हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रूप से आठ अगस्त तक रोक लगाई हुई है।

आगे भी मौसम की स्थिति के अनुसार प्रशासन निर्णय लेगा। रोक के बाद गुरुवार को सोनप्रयाग से कोई भी यात्री केदारनाथ के लिए रवाना नहीं हो सका। वहीं पांच हजार से अधिक यात्री सोनप्रयाग, सीतापुर, रामपुर, फाटा, सेरशी समेत फाटा से सोनप्रयाग के बीच केदारनाथ यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

Sri Kedarnath Dham Wi Fi: श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को मिलेगी फ्री वाईफाई सुविधा - India Post News

वहीं पुलिस पूरे दिन सोनप्रयाग और गौरीकुंड में लगातार अनाउंसमेंट कर यात्रा पर रोक की जानकारी यात्रियों को देती रही। इस पर यात्री अपने-अपने होटलों में ही ठहरे हुए हैं। द्वितीय केदार मध्यमेश्वर की यात्रा भी गुरुवार को रुकी रही। गौंडार के पास बनतोली में ट्राली को मारखेंड नदी के कटाव से नुकसान पहुंचा है। यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिगत जाने की अनुमति नहीं दी गई। मध्यमेश्वर से दर्शन कर लौट रहे एक दर्जन से अधिक यात्रियों को सुरक्षा बलों की मौजूदगी में ट्राली से निकाला गया।

Follow Us

Most Popular

Get The Latest Updates

Subscribe To Our Weekly Newsletter

Notifications only about new updates.

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *