devdhamyatra-logo
devdhamyatra-logo

Chardham Yatra: बांसवाड़ा में लगा शिविर, केदारनाथ यात्रा के लिए 2500 से अधिक घोड़ा-खच्चरों का हुआ पंजीकरण

घोड़ा-खच्चरों

पशु डॉक्टरों ने घोड़ा-खच्चरों की जांच कर उनका पंजीकरण किया। पशुपालकों को पशुओं के भोजन और देखरेख के की जानकारी दी गई।

आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए पशुपालन विभाग ने बांसवाड़ा में घोड़ा-खच्चर पंजीकरण शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर कुल 202 घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण करते हुए उन्हें इंटरनल टैग लगाए। अभी तक 2500 से अधिक घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण किया जा चुका है।

Rudraprayag News: केदारनाथ यात्रा के लिए 5200 घोड़े-खच्चरों के लाइसेंस जारी, इन प्रोसेस के बाद मिलती है परमिशन - Licenses issued for 5200 horses and mules for Kedarnath Dham Yatra

सोमवार को वरिष्ठ पशु चिकित्सक डाॅ. सतेंद्र यादव के नेतृत्व में पशु डॉक्टरों ने घोड़ा-खच्चरों की जांच कर उनका पंजीकरण किया। पशुपालकों को पशुओं के भोजन और देखरेख के की जानकारी दी गई। शिविर में घोड़ा-खच्चरों की उम्र, वजन के हिसाब से जांच की गई। साथ ही हॉर्ष फ्लू और ग्लैंडर्स बीमारी की जांच के लिए खून के सैंपल लिए गए।

Kedarnath Dham: Animals Are Giving New Impetus To Business On 16 Km Difficult Walking Route - Amar Ujala Hindi News Live - केदारनाथ:16 किमी की दुर्गम राह पर कारोबार को नई रफ्तार

 

दूसरी तरफ केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चरों का संचालन करने वाली कंपनी जी-मैक्स के यात्रा प्रभारी खुशाल सिंह ने बताया कि अभी तक यात्रा के लिए 2500 से अधिक घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण किया जा चुका है। पहले चरण में पांच हजार घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण किया जाना है। यात्रा में घोड़ा-खच्चरों से जुड़ी समस्या के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है।

Share:

Facebook
Twitter
Pinterest
LinkedIn

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *